Skip to main content

अपने आप को कैसे जाने?

Girl, Child, Blond, Hat, View

अपने आप को कैसे जाने?

सबसे पहले आप बताइए कीआप क्या बनना चाह रहे हैं? आपका मन किस चीज में लगता है? यहां मन का मतलब यह नहीं कि मेरा मन खेलने कूदने में लगता है, मनोरंजन करने में लगता है,नहीं यह सब टाइमपास है|

1.) मेरा यहां कहने का मतलब है कि आपका मन किस चीज में लगता है ऐसे काम जो रचनात्मक है आप यह देखिए जिसमें आपका मन लगता है यही आपकी स्वभाविक वृद्धि है, इधर ही आपके वृद्धि का ढलान है|

2.) फिर आपको देखना पड़ेगा कि आप उस काम को कितने दिनों तक मन लगाए रख सकते हैं क्योंकि जो समाना आदत होती है मनुष्य की शुरू में तो बड़े जोश के साथ लग जाता है लेकिन बाद में वह परेशान होने लगता है और दूसरे विकल्पों के बारे में सोचने लगता है| आपको यह देखना पड़ेगा कि मेरा मन इस काम में कितने दिनों तक लगा रह सकता है|

जो महान लोग हुए हैं जिन्होंने जिंदगी में बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की है उनकी विशेषता यही है कि जिसमें उनका मन लग गया फिर वह लगा ही रहता है| कभी-कभी उबाऊ उनको भी लगता है लेकिन वह इस तथ्य को जानते हैं कि अब मैं दूसरे काम में मन लगाऊंगा तो उसमें भी यही होगा फिर तीसरे में मन लगाऊंगा तब भी यही होगा.... तो अब जब एक में मन लगाएं ही लिया है और इतना समय इसके साथ बिताए लिया है तो इसी को कंटिन्यू करते हैं| अगर थोड़ा मन नहीं भी लगा तो ठीक है थोड़ा सा ब्रेक लेकर फिर इसी काम को आगे बढ़ाएंगे|

3.) वह कौन सा काम है जो बिना थके आप कर सकते हैं? कम से कम 8 घंटे वह मानसिक कार्य हो या शारीरिक कार्य इतना घंटा तो काम करना ही चाहिए|

अगर आप जल्दी थक रहे तो आपका मस्तिक थक रहा है और वह इसलिए थक रहा है क्योंकि आप उस चीज से उबाऊ महसूस कर रहे हैं क्योंकि आपको जो ऊर्जा मिलती है वह मस्तिष्क से ही मिलती है|

-> जब दिमाग कमजोर होता है, परिस्थितियां सामान बन जाती है| जब दिमाग स्थिर होता है, तब परिस्थितियां चुनौती बन जाती है| लेकिन जब दिमाग मजबूत होता है, तब परिस्थितियां अवसर बन जाती है|

औरआखिर में यह की यह जरूरी नहीं कि आप अपने आप को आईडेंटिफाई( पहचान) कर ही ले की यह मेरा पसंद का है, लेकिन जब आपने यह सिलेक्ट कर ही लिया है बिना यह जाने कि मेरे पसंद का है या नहीं है चाहे किसी भी कारण से तो उसे आप पसंद का बना सकते हैं| ठीक उसी तरह जैसे एक मनुष्य जिस स्थान पर जन्म लेता है और फिर बाद में किसी कारण से दूसरे जगह जाकर बस जाता है और वह स्थान उसे अपना लगने लगता है|मनुष्य की एक बहुत बड़ी क्षमता है और आपको इस क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए|

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

What is sequential flow chart?

These types of flow chart indicates that the flow of control normally passes from one instructions to the next in a sequence with in a programme. Example :- design a flow chart to calculate addition of two number                          

React Js interview questions

 

Math notes

Supremum   math Logical math Recurrence Relation